फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुक्रवार की देर शाम कंचन नारंग (20) पुत्री अशोक कुमार नारंग निवासी आवास विकास जगतपुरा ने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि मृतका के माता पिता का कई साल पहले तलाक हो गया था। तब से वह अपने मामा के घर पर ही रह रही थी। उन्होंने बताया मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें