कोरोना कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए 744 मजदूरों की साइकेट्रिक काउंसिलिंग की गई। इस मौके पर उन्हें सोशल डेस्टिेसिंग और लॉकडाउन का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
डा. राजीव गैरोला के नेतृत्व में जनपद में अलग-अलग स्थानों में 744 मजदूरों की काउंसिलिंग की गई। बताया गया कि खांसी, जुखाम व बुखार की स्थिति में स्वास्थ्य की जांच कराए। साथ ही राशन समेत अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दें, जिससे त्वरित निराकरण किया जा सके। इधर, सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि 104 हेल्प लाइन के माध्यम से प्राप्त कॉल पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। काउंसिलिंग टीम में विपिन सेमवाल, सुमन जुगराण, संतोष, रेखा जोशी, शांति जगवाण, मंजू पुरोहित, अंजना भट्ट, सुमन राणा, प्रियंका मौजूद थे। दूसरी ओर कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में स्काउट और गाइड अपने-अपने घरों से ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वे पोस्टर, स्लोगन और संदेशों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर लोगों को नियमित हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला आयुक्त शोभा डोभाल व स्काउट मास्टर शीशपाल पंवार ने बताया कि स्काउट एवं गाइड द्वारा गांवों में सार्वजनिक पेयजल टंकियों और जल स्रोतों पर भी सामाजिक दूरी बनाने के लिए के लिए 1.5 मीटर की दूरी पर गोले बनाकर लोगों को उसके बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही आमजन को मास्क का उपयोग और उसको पहने व उतारने के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्काउट एवं गाइड के जिला कमिश्नर एसएस रावत ने बताया कि जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद