सड़क दुर्घटना में मारे गए करोखी गांव निवासी सेना के जवान को आकाशकामिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर अं
- फोटो : RUDRAPRYAG
सड़क दुर्घटना में मारे गए 17-गढ़वाल रायफल में तैनात जवान जितेंद्र सिंह पंवार की आकाशकामिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। इस मौके पर सेना के जवानों ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
सोमवार को मृतक जवान का शव वाहन से अपराह्न तीन बजे सिरसोली पहुंचा। यहां से ग्रामीणों द्वारा शव को आकाशकामिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर पहुंचाया गया। जहां जवान के छोटे भाई महेंद्र सिंह पंवार ने पिंडदान कर मुखाग्नि दी। इस मौके पर मराठा रेजीमेंट के पांच जवानों ने अपने साथी को पुष्प अर्पित कर अंतिम सलामी दी। साथ ही मृतक के भाई को तिरंगा भेंट किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत पेंज-करोखी के ग्राम प्रधान संदीप पुष्पवाण, अनिल लाल, भगत सिंह रावत, कुलदीप सिंह रावत, जगदंबा भट्ट, दीपक रावत, सुंदर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद थे। बीती रविवार को घर से मोटरसाइकिल से अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हुए सेना के जवान की गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण में वाहन दुर्घटना में मौत हो गई थी। घटना के बाद से घर गांव में मातम पसरा हुआ है। साथ ही मृतक की पत्नी, माता व पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।