फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जिन कार्यों का किया शिलान्यास, उनकी होगी जांच

Thu, 03 Nov 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने प्रदेश सरकार की ओर से केदारनाथ में करवाए जा रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं, साथ ही नमामि गंगे के कार्यों में देरी पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि मंदिर और केदारपुरी की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवार के तहत बनाई जा रही आरसीसी दीवार का विशेषज्ञों से सर्वेक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विगत सात जुलाई को जिन-जिन स्थानों पर कार्यों का शिलान्यास किया गया है, उन स्थानों का निरीक्षण किया जाएगा। जहां कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहां संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपदा के बाद से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रहे केदारनाथ में बीते वर्ष तक प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए गए। कर्नल अजय कोठियाल की टीम ने हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, लेकिन अब धाम में हो रहे कार्यों में कोताही बरती जा रही है। मंदिर के पीछे बनाई जा रही 350 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची आरसीसी सुरक्षा दीवार पानी के तेज बहाव को झेलने में सक्षम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें