फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझी जंगल की आग

Mon, 20 Apr 2026 04:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। ब्लॉक के कुनियाली गांव के निकटवर्ती जंगलों में लगी भीषण आग विकराल हो गई थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की दक्षिणी जखोली रेंज की टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से फैली। वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगाई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। न्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और आग की घटनाओं की सूचना तुरंत देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें