फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: लोनिवि के सचिव पंकज पांडेय ने किया निरीक्षण

Sun, 19 Apr 2026 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 107 का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी शेष कार्य अगले दो दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव ने मार्ग से मलबे को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने देवीधार और रामपुर-खुमेरा खंड को सुरक्षित और सुगम बनाने, सोनप्रयाग स्लाइड जोन में जाली लगाने सहित सुरक्षा उपायों को भी तत्काल पूरा करने को कहा। सचिव पंकज कुमार ने कम चौड़ाई वाले स्थानों ब्यूगंगाड, कोर्खी और सितापुर क्षेत्र-में सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। वहीं सिताबपुर के पास खराब मार्ग को दो दिन में गड्ढा मुक्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि यात्रा को देखते हुए सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से पूरे हों। इस दौरान अधिशासी अभियंता एनएच ओंकार पांडे, इंद्रजीत बोस, आरपी नैथानी और राजविंद सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें