फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फायर टीम ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Tue, 14 Apr 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद में अग्नि सेवा सप्ताह का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। फायर स्टेशन में पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान 1944 के मुंबई डॉक विस्फोट में बलिदान हुए अग्निशमन कर्मियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और अग्नि सुरक्षा की शपथ ली गई। इसके बाद जन-जागरूकता के लिए फायर सर्विस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने आमजन से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें