फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चिनग्वाड़ और बीरों क्षेत्र से सटे जंगलों में लगी आग

Tue, 14 Apr 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। मौसम साफ होने के बाद जनपद में वनाग्नि की घटनाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय के चिनग्वाड़ और बीरों क्षेत्र से सटे जंगलों में आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में धुआं और धुंध फैल गई। आग करीब एक हेक्टेयर वन क्षेत्र में तेजी से फैल गई थी जिससे बड़ा वन क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार के साथ 16 सदस्यीय दल मौके पर पहुंचा। तेज धूप और धुएं के बीच कई घंटे की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी माना जा रहा है। उधर तिलवाड़ा क्षेत्र के कंडाली के पास भी जंगल में आग लग गई। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें