फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध तो हास्य कलाकार ने गुदगुदाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में गदरपुर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित विंटर फेस्ट 2020 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बरात घर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे एवं कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद भुसरी ने किया। राष्ट्रगान के बाद ब्लॉस्ट डांस ग्रुप के कलाकारों ने नृत्यों की प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। रशियन गर्ल्स ने बैले डांस की प्रस्तुति की। हास्य कलाकार विकल्प मेहता एवं उमंग शर्मा ने खूब गुदगुदाया। मंच संचालन एंकर नेहा श्रीवास्तव एवं विकास तनेजा ने किया। अंत में अतिथियों और गणमान्य नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा, लवली हुडिया, डिम्पल आहूजा, सिल्की चंदर खेड़ा, अनिल नारंग, मनोज बजाज, विजय सुखीजा, धर्मचंद खेड़ा, अतुल पांडेय, राजकुमार भुडडी, त्रिलोक भट्ट, अशोक हुडिया, सतीश घीक, संजय सिंह, राजेश गुम्बर मिन्नी, मनोज प्रसाद, भगवान दास हुडिया, नैब सिंह धालीवाल, नरेंद्र सिंह ग्रोवर, संजीव डोडा एवं अशोक छाबड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी धमाका में मिले आकर्षक इनाम
गदरपुर। विंटर फेस्ट 2020 के दौरान लोहड़ी धमाका के ड्रा में दर्शकों को आकर्षक इनाम भी दिए गए। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने एक एलईडी के लिए कूपन संख्या 144 को निकालकर ड्रा का शुभारंभ किया। ड्रा में बाइक के साथ ही मोबाइल फोन सहित कई इनाम दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें