फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में बहे श्वु का नहीं लगा सुराग

Fri, 29 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंद्रापुरी में ट्राली से फिसलकर मंदाकिनी नदी में गिरकर बहे युवक की खोजबीन के लिए पुलिस विभाग ने 12 सदस्यीय टीम गठित की है। दूसरी तरफ राजस्व पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तीसरे दिन भी नदी किनारे संभावित स्थानों पर खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ह्वह्य नदी में बहे युवक को ढूंढने के लिए अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबंधन और अगस्त्यमुनि थानाध्यक्ष व अन्य कर्मियों सहित 12 सदस्यीय टीम तैयार की है। टीम ने तीन दिन में चंद्रापुरी से रुद्रप्रयाग संगम और खांकरा तक खोजबीन की है।

इधर, एसपी की ओर से गोताखोर भी बुलाए गए हैं, जो सभंवत: शनिवार को जिले में पहुंचेंगे। एसपी पीएन मीणा ने बताया कि रेसक्यू जारी है। सभी संभावनाओं को देखते हुए घटनास्थल से श्रीनगर डैम तक पुलिस को मुस्तैद कर दिया गया है। दूसरी तरफ राजस्व उप निरीक्षक डीपीएस पंवार भी ग्रामीणों के साथ चंद्रापुरी से तिलवाड़ा के बीच मंदाकिनी नदी के दोनों किनारों पर खोजबीन की गई है। बावजतूद इसके अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. राघव लंगर के निर्देश पर मंदाकिनी नदी में बहे मनोज के पीड़ित परिवार को राजस्व पुलिस ने दो लाख रुपये की त्वरित मदद दे दी है। पटवारी धनपाल सिंह पंवार ने बताया कि एक लाख रुपये का चेक युवक की पत्नी और एक लाख रुपये का चेक उसके पिता को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें