फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भालू ने एक मवेशी को मार डाला

Tue, 23 Sep 2025 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिनग्वाड में गोशाला के बाहर बंधी एक भैंस को भालू ने मार डाला। इससे पूर्व पिछले सप्ताह ग्राम पंचायत ग्वाड थापली में भी भालू दो मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रभावित पूरण सिंह ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चिनग्वाड़ दीपक सिंह व प्रधान ग्वाड़ थापली बबीता देवी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार भालू दिख रही है। मंगलवार सुबह छह बजे भालू को गांव में बनी गोशालाओं के समीप देखा गया। इसके बाद एक भालू राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिनग्वाड़ के समीप सड़क पर टहलता हुआ दिखाई दिया। भालू के खुलेआम घूमने से स्कूली बच्चों, पैदल राहगीर, घास लाने वाली महिलाओं को खतरा हो गया है। उन्होंने वन विभाग से संभावित क्षेत्रों में पिंजरा लगाकर भालू को पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें