फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जेवरात से भरा बैग दो दिन बाद मिला

Mon, 08 Jun 2026 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। बेटी की शादी के जेवरात, कपड़े और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग बस में छूट गया था। बैग दो दिन बाद मिलने पर व्यक्ति ने राहत की सांस ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वाहन चालक की मदद से बैग बरामद किया।
विज्ञापन

चमोली जिले के गौणा गांव निवासी दलीप सिंह शनिवार छह जून को यात्रा के दौरान नगरासू के पास भोजन के लिए बस से उतरे थे। इसी दौरान बस आगे निकल गई और उनका बैग वाहन में ही छूट गया। बैग में बेटी की शादी के लिए रखे गए आभूषण, कपड़े और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। वाहन का नंबर याद न होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संबंधित बस की पहचान की और जीएमओयू और वाहन चालक से संपर्क किया। चालक ने यात्रियों को छोड़ने के बाद लौटते समय बैग कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पुलिस ने बैग दलीप सिंह को सौंप दिया। बैग में रखा सामान सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली और पुलिस व वाहन चालक का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें