फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ में प्रशासन ने छह टेंट हटवाए

Wed, 29 Apr 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर अवैध टेंट और अनाधिकृत गतिविधियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक सेक्टर अधिकारी और एमटीएफ सेक्टर लिनचोली की संयुक्त टीम ने पैदल मार्ग का निरीक्षण कर थारू कैंप में दो, छोटी लिनचोली में तीन तथा अन्य स्थानों पर एक कुल छह अनाधिकृत टेंट हटाए। प्रशासन ने कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का टेंट लगाना प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा कुछ घोड़ा-खच्चर संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले और मानकों के विपरीत संचालन करने पर उनके चालान किए गए। साथ ही संबंधित संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें