फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 22वें दिन भी हड़ताल पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Wed, 29 Apr 2026 06:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद मुख्यालय में 21 सूत्री मांगों के लिए बीते 22 दिनों से धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से न्यूनतम मानदेय पर सेवाएं दे रही हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, राज्य सरकार से 140 रुपये और केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त मानदेय वृद्धि करने, सुपरवाइजर पदों पर वरिष्ठता के आधार पर प्रतिवर्ष भर्ती प्रक्रिया शुरू करने आदि की मांग की। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमन खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष शांति खन्ना, महामंत्री सुषण रौथाण, रीना, दीपा, प्रतिमा देवी, पार्वती देवी, हिमानी देवी, विमला पंवार, कविता देवी, उर्मिला देवी, सरोजनी देवी, विनीता देवी, राजेश्वरी देवी और सजनी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें