फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल 5 को जाएगा केदारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
17 मई को केदारनाथ में कपाटोद्घाटन की तैयारियों के लिए देवस्थानम बोर्ड का 12 सदस्यीय दल 5 मई को केदारनाथ जाएगा। यह दल धाम में पुजारी व वेदपाठियों के आवास सहित पूजा-अर्चना की व्यवस्थाएं करेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष भी चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। अब, निर्धारित तिथि पर परंपराओं के तहत कपाट खोले जाएंगे। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन की तैयारियों के लिए देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल 5 मई को ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना होगा। दल में एक फार्मेसिस्ट, एक जेई, दो विद्युत कर्मी और 7 स्वयंसेवक होंगे। दल मंदिर परिसर में बर्फ की सफाई करते हुए मंदिर का रंग-रोग, बिजली, पानी की सप्लाई सहित पुजारी व कर्मचारियों के आवास का इंतजाम करेगा। कार्याधिकारी एनपी जमलोकी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया पहले 3 मई को 25 सदस्यीय दल को केदारनाथ जाना था, चारधाम यात्रा स्थगित होने पर अब अब केदारनाथ जाने वाले दल में सदस्यों की संख्या भी कम कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें