फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए गए 13 सैंपल में से दस निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 13 लोगों के जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से दस की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब प्रशासन को अन्य तीन रिपोर्ट के आने का इंतजार है। जोकि मंगलवार को आएंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन ने बीते दो दिनों में कोरोना संक्रमण की संभावनाओं को लेकर चार लोगों को आइसोलेशन वार्ड कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि तीन की रिपोर्ट आना शेष है। सीएमओ डा. एसके झा ने बताया कि जनपद में अभी तक 13 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें 10 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बताया कि बीते दो दिनों में क्वारंटीन में रह रहे चार लोगों की तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। एक व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि अन्य तीन की रिपोर्ट कल तक मिल जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें