फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर 24 शिकायतें दर्ज, 10 का निस्तारण

Tue, 02 Feb 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज हुई 24 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के निराकरण को डीएम डा. राघव लंगर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।
विज्ञापन

तहसील दिवस में प्रधान भैंसारी ने गांव के ऊपर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पक्की नाली बनाने, एडवोकेट नागेंद्र राणा ने रामबाड़ा का पुनर्निर्माण केदारनाथ पुनर्निर्माण के तर्ज पर करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता विमल चंद्र शुक्ला ने नागजगई क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के मध्य एएनएम सेंटर न होने व बंदरों की समस्या बताई। भैंसारी के रणजीत राणा ने मकान के निकट तिरछे बिजली पोल से खतरे, पठाली निवासी कुंवर राणा ने आपदा प्रभावित बुजुर्ग परिजनों को आर्थिक सहायता न मिलने आदि की समस्याएं बर्ताइं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी यूएस चौहान, तहसीलदार अबरार अहमद, सीएमओ डॉ आरपी बडोनी, सीईओ सुभाष भट्ट आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें