फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना के तहत डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग में स्वच्छता अभियान को लेकर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर गंगा की अविरलता व निर्मलता पर चर्चा के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया। नोडल अधिकारी डा. वीर विक्रम सिंह भारती के नेतृत्व में प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य डा. जेएमएस रावत एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डा. बीएस चौहान ने कहा कि हर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सभी को काम करना होगा। इस मौके पर प्राध्यापक श्रीकांत नौटियाल, डा. पूजा रानी व डा. सुरभि गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में डा. सोनम, डा. सुरेंद्र सिंह, डा. रजनी, डा. सुनीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें