फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वेतन नहीं मिलने से शिक्षक-कर्मचारी परेशान

Sat, 28 Sep 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तिलवाड़ा। जखोली विकासखंड के सिद्ध श्रम विद्या भवन जूनियर हाईस्कूल सिद्धसौड़ एवं पब्लिक जूनियर हाईस्कूल घेंघडख़ाल के शिक्षक कर्मचारियों को विगत सात माह से वेतन भुगतान नहीं होने पर आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान न होने पर डीएम कार्यालय में आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रौथाण व जूनियर हाईस्कूल घेंघडख़ाल के प्रधानाध्यापक भूप सिंह बर्तवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को दिए ज्ञापन में कहा कि जीपीएफ कटौती न होने से मार्च माह से वेतन रोक दिया गया है। ऐसी में यहां कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई, किंतु मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। अब उन्होंने मार्च से अगस्त माह तक के वेतन बिल डीईओ बेसिक के कार्यालय में भुगतान के लिए जमा कर दिए हैं, शुक्रवार तक शेष वेतन का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा इसके बाद वे प्रजातांत्रिक तरीके से जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख आमरण अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें