रुद्रप्रयाग। आपदा और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए भारतीय रेडक्राॅस सोसायटी रुद्रप्रयाग ने अपनी मैनेजिंग टीम और एफएमआर टीमों को अलर्ट मोड पर रखने का निर्णय लिया है। संस्था की मैनेजिंग कमेटी की बैठक में जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने पर चर्चा हुई। बैठक में रेडक्राॅस से 5000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया।
संस्था की उपाध्यक्ष एवं सीएमओ डॉ. पारुल गोयल ने कहा कि मानसून की चुनौतियों को देखते हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को सजग एवं सक्रिय रहना होगा। समिति अध्यक्ष दीपराज बंगारी ने एफएमआर टीम के सदस्यों से आपदा के दौरान आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में रेडक्राॅस से 5000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। प्रत्येक सदस्य कम से कम 20 नए लोगों को संस्था से जोड़ने के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा जिले में कार्यरत निर्माण एवं अन्य संस्थाओं से सीएसआर मद के तहत सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि अजय सेमवाल, सचिव जसपाल भारती, कोषाध्यक्ष बृजभूषण वशिष्ट, सतेंद्र भंडारी, नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद