गढ़वाल शिल्पकार सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता माणिक लाल टम्टा की 97वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता दयालु लाल व विशिष्ट अतिथि बिंदी लाल ने स्व. टम्टा के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि टम्टा ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर रमेश कुमार टम्टा, प्रेम कोहली, दर्शन आर्य, अरुण कुमार, अभय कुमार, राकेश, मनोज, अनुज, माया देवी, बबीता देवी, संगीता देवी, सौरव, अनूप कुमार, सुशील कुमार निरंजन, शांति प्रकाश, शोभाराम आदि मौजूद थे।