आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सत्याग्रह से स्वच्छताग्रह रथयात्रा को जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि यह रथयात्रा 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ब्लॉक मुख्यालय सहित न्याय पंचायत व ग्राम पंचायतों में संचालित की जाएगी। इस दौरान लोगों से संवाद कर आजादी के महत्व के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। इस मौके पर एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, पंचायत राज अधिकारी आरएस असवाल, पीके नौटियाल आदि मौजूद थे।