फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 साल बाद शुरू होगी मां चंडिका की बन्याथ

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के दशज्यूला पट्टी की आराध्य मां चंडिका का आगर गांव से फर्श लाते हुए ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
दशज्यूला क्षेत्र की आराध्य मां चंडिका देवी की बन्याथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगर गांव स्थित चंडिका मंदिर से देवी का फर्श महड़ गांव पहुंच गया है। मौके पर पूरा क्षेत्र मां भगवती के जयकारों से गूंज उठा। लगभग 90 वर्ष हो रहे आयोजन को लेकर पुरानी-नई ध्याणियों के साथ ही ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आगामी विजयदशमी से मां चंडिका देवी बन्याथ का विधि-विधान से शुभारंभ हो जाएगा। इसके तहत बुधवार को पूजा-अर्चना व माता के आह्वान के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर माता चंडिका देवी के फर्श को उनके मायके गांव आगर स्थित मंदिर से महड़ गांव स्थित पौराणिक नंदा मंदिर लाया गया है। मौके पर देवी अपने पश्वा पर अवतरित हुईं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। बन्याथ समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट, सचिव देवेंद्र जग्गी, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह नेगी, ललिता प्रसाद पुरोहित, कालिका कांडपाल, जितेंद्र कांडपाल, दलीप राणा, सुदर्शन नेगी, विक्रम राणा, छतर सिंह राणा ने बताया कि लगभग 90 वर्ष के बाद यह आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें