फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सूजल का राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए चयन

Thu, 02 Jan 2025 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल-नवासू के छात्र सूजल कुमार का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ऐसा पहली बार है जब विद्यालय से अंडर-17 बालक वर्ग में किसी छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है।
विज्ञापन

नवासू गांव निवासी व जीआईसी खेड़ाखाल में कक्षा दसवीं के सूजल कुमार पुत्र विनोद कुमार ने हैंडबाल का अभ्यास अपने घर, खेतों और स्कूल के मैदान में किया है। विद्यालय में तैनात व्यायाम शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर के मार्गदर्शन में छात्र ने नियमित अभ्यास किया। बीते वर्ष 26 से 28 नवंबर तक देहरादून में हुई विद्यालयी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेड़ाखाल से हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए 8 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया था। बेहतर प्रदर्शन पर सूजल का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब वह 10 से 14 जनवरी तक महबूबनगर (तेलंगाना) में होने वाली विद्यालयी राष्ट्रीय स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रधानाचार्य जयकर्ण सिंह कंडवाल, सीईओ प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें