फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी गई बाल नीति की जानकारी

Tue, 26 Apr 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय बालिका इंटर कालेज में बाल अधिकार विषय पर आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को बालनीति और आपातकालीन टेलीफोन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी गई।
जिला चाइल्ड लाइन और गोमती प्रयाग जन कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस मौके पर चाइल्ड लाइन के जिला काउंसलर हर्षवर्धन नवनी ने बताया कि 5 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के लिए उनके संरक्षण और आपात स्थिति से निपटने के लिए शासन स्तर पर कुछ प्रावधान तय किए गए हैं। बताया कि चाइल्ड लाइन, राज्य सरकारों, गैर सरकारी संगठनों और कॉरपोरेट सेक्टर की भागीदारी में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परियोजना है। बताया कि उनकी संस्था गुमशुदा, शोषित, घर से भागे हुए, तस्करी किए गए और बाल मजूदरी कर रहे बच्चों का पुनर्वास करना, उन्हें सुरक्षित माहौल देने के साथ देखभाल का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर उनकी नजर में कोई ऐसा बालक/बालिका दिखें, तो वे स्कूल प्रबंधन को भी सूचित करें, जिससे उनकी समय पर मदद की जा सके। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या डा. ममता नौटियाल ने ऐसे कार्यक्रमों को स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी बताया। उन्होंने बालिका शिक्षा, बाल विवाह, महिला स्वास्थ्य सहित अन्य जरूरी विषयों पर भी कार्यक्रम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें