फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं 23 और 24 को

Sun, 13 Sep 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। संस्कृत भाषा एवं प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार, संवर्धन और संरक्षण के लिए विद्यालयों में खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में 23 और 24 सितंबर को होगी। दो दिवसीय आयोजन में छह तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। खंड संयोजक गंगाराम सकलानी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के अध्ययन के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें