केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का दो सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक धरना जारी रहा। इस दौरान मंदिर परिसर में नारेबाजी के बीच सरकार व देवस्थानम बोर्ड पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होंने मांगपूर्ति न होने पर केदारनाथ धाम समेत केदारघाटी के बाजारों में प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
सोमवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि आंदोलन को एक महीना होने वाला है, लेकिन शासन-प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने उनसे बात नहीं की है। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने व केदारनाथ मास्टर प्लान का विरोध किया। इस मौके पर रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, उमेद पोस्ती, तेज प्रकाश पोस्ती, आचार्य संतोष त्रिवेदी, हिमांशु, अंकुर आदि थे। ब्यूरो