फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ‘हिलान्स कैफे’ से मजबूत कर रहीं आर्थिक स्थिति

Mon, 15 Dec 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर गिवारी गांव में स्थानीय महिलाओं की ओर से संचालित हिलान्स कैफे एवं रेस्टोरेंट महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार का सफल उदाहरण बन रहा है। जिला प्रशासन, एनआरएलएम और हिमोउत्थान सोसाइटी के सहयोग से शुरू इस कैफे में 5 से 7 महिलाएं कार्यरत हैं। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में हिलान्स कैफे के माध्यम से लगभग 14 लाख रुपये की आय अर्जित की गई है। खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ अनुष्का ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर सहयोग दिया जा रहा है। कैफे का संचालन कर रहीं बीरा देवी ने बताया कि यहां ऑर्गेनिक पहाड़ी भोजन तैयार किया जाता है। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है बल्कि समाज में उनकी पहचान भी मजबूत हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें