ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तिलणी के समीप ट्रक पर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, जिससे ट्रक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक व क्लीनर चोटिल हो गए। घटना के कारण हाईवे कुछ देर के लिए बाधित भी रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद श्रीनगर से गौचर, कर्णप्रयाग की तरफ जा रहे ट्रक के ऊपर तिलणी में पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गए। कुछ पत्थर वाहन के आगे का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए, जिससे चालक सद्दाम हुसैन पुत्र साबिर हुसैन व क्लीनर दिलशाद पुत्र साबिर हुसैन, निवासी रामनगर, नैनीताल को हल्की चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया।