फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रुद्रप्रयाग जिले में जन जीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से कई गांवों में नुकसान हुआ है। जहां बरसाती पानी व मलबा घुसने से कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं, वहीं खेतों में भी मलबा घुस गया है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कई दुकानों में सड़क का भर गया है। बच्छणस्यूं के पाटा गांव में बारिश से सिंचाई नहर ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को जिले में जमकर बारिश हुई। इस दौरान रुद्रप्रयाग नगर में गुलाबराय में एक होटल के सबसे नीचे के तल में पानी घुस गया। इधर, मुख्य बाजार सहित बेलणी व संगम बाजार तक भी कई घरों व दुकानों में सड़क का पानी घुस गया। क्षेत्र के अशोक चौधरी का कहना है कि एनएच द्वारा हाईवे चौड़ीकरण के तहत बनाई नालियां बंद हैं, जिससे बरसात में पानी सड़क पर बह रहा है।
कनिष्ठ प्रमुख शशि सिंह नेगी व हरीश ने बताया कि बण्सो व पाटा गांव में बारिश से सिंचाई नहर कई जगहों पर टूट गई है, जिससे मलबा व पानी खेतों में घुस गया है। उधर, तिलवाड़ा-सुमाड़ी-जैली मोटर पर चमनपुर शीशो में भारी मलबा आने से सते सिंह जगवाण, गिरीश बुटोला, नरेंद्र जगवाण, सुरेंद्र बुटोला, जसपाल लाल के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। साथ ही काश्तकारों की 100 नाली भूमि भी मलबे में दब गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला देवी बहुगुणा, ग्राम प्रधान शूरवीर लाल सहित अन्य प्रभावित काश्तकारों ने मुआवजे की मांग की है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि बरसात से पाटा, बणसो, श्ीशो सहित अन्य कुछ गांवों में मलबा आने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें