फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जवाड़ी बाईपास क्षेत्र में पहाड़ी से गिर रहा पत्थर-मलबा

Tue, 05 May 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय में लगातार हो रही बारिश के बीच जवाड़ी बाईपास के नए भूस्खलन जोन में खतरा बढ़ गया है। तेज बारिश और हवाओं के कारण संवेदनशील पहाड़ी से पत्थर, मलबा लगातार गिर रहा है। ऐसे में मार्ग से गुजर रहे वाहनों के लिए जोखिम बना हुआ है।
विज्ञापन




बीते वर्ष बरसात के दौरान इसी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण यह मार्ग दो दिन तक बंद रहा था। इस बार भी यात्रा सीजन और बारिश के दौरान पहाड़ी से लगातार मलबा, पत्थर गिर रहा है। वहीं इस भूस्खलन क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने से रात के समय गुजरने वाले यात्रियों के लिए स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो रही है। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल जेसीबी से गिर रहे मलबे को लगातार हटाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें