पांच दिनों में डांगी, सिनघाटी, कोटी गांवों में इस तरह की चोरी की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीण संतोष रावत, हर्ष प्रीतम सिंह, एस अहमद ने बताया कि चोर चार दिन में कोटी गांव के पांच घरों से गेहूं, जौ, मंडुवा, पैंट-शर्ट, स्वेटर, कुर्ता-पायजामा, साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश, कपड़े धोने का ब्रश तक चोरी कर चुके हैं।
सिनघाटा के तीन घरों और डांगी के दो घरों में भी चोरी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि छह माह पहले भी कुछ दिनों तक गांवों में इस तरह की चोरी के मामले हुए थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में पुलिस गश्त की मांग की है। इस वर्ष के शुरू में भी पट्टी बच्छणस्यूं के बंगोली गांव में चोर चार घरों से तांबे और पीतल के बर्तन चुरा कर ले गए थे। राजस्व पुलिस में तहरीर के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी।