फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राज्य आंदोलनकारियों ने बताए संघर्ष के संस्मरण

Fri, 06 Nov 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिले के तीनों ब्लाॅकों के राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के संघर्ष और आंदोलन से जुड़े अपने संस्मरण बताए।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने बताया कि पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग के लिए चले आंदोलन में महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की थी। उनके संघर्ष और त्याग से ही अलग राज्य का सपना साकार हुआ। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और संकल्प का परिणाम है। राज्य आंदोलनकारियों का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी मानवेंद्र सिंह बर्त्वाल, मोहन चंद्र बर्त्वाल, रमेश सेमवाल, कमल सिंह, मदन कोटवाल, वीरेंद्र सिंह असवाल, लक्ष्मी प्रसाद, राजेंद्र सिंह, सुंदर लाल तिवारी और राम भरोसे को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण निगम मीनल गुलाटी और अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें