फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा संचालित होगा राप्रावि मल्यासू

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले में दो वर्ष पूर्व बंद पड़ा राप्रावि मल्यासू पुन: होगा संचालित। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
राजस्व ग्राम मल्यासू के बंद पड़े राजकीय प्राथमिक विद्यालय को पुन: संचालित करने के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों द्वारा जल्द विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिले को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जखोली ब्लॉक के ग्राम पंचायत पपडासू में पांच वर्ष पूर्व तक राप्रावि मल्यासू में 20 से अधिक छात्र संख्या थी, लेकिन धीरे-धीरे कम होती कम छात्र संख्या के कारण शिक्षण सत्र 2018-19 में विभाग द्वारा इसे बंद कर दिया गया था। अब पुन: इस विद्यालय के संचालित होने की उम्मीद जगी है। एक माह पूर्व ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था। साथ ही गांव में लोगों से बातचीत भी की गई थी, जिसमें आठ अभिभावकों ने अपने बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराने पर सहमति जताई है। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा डीईओ बेसिक को अवगत कराया गया। जखोली के उप शिक्षाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर का पुन: निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही वे ग्रामीणों से भी वार्ता करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें