फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आरसेटी प्रशिक्षण के बाद शुरू किया व्यवसाय

Mon, 27 Jul 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जखोली। मयाली-गुप्तकाशी क्षेत्र के सांकला बाजार निवासी उम्मेद सिंह राणा ने सीमेंट-सरिया का स्वरोजगार स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बे 14 वर्ष की उम्र में रोजगार की तलाश में मुंबई चले गए जहां होटल व्यवसाय से जुड़े। वर्ष 2005 में लौटे और रुद्रप्रयाग में दस वर्ष तक एक कैंटीन का संचालन किया। इसी दौरान गंभीर बीमारी के कारण उन्हें उपचार के लिए कर्ज लेना पड़ा। इससे परिवार आर्थिक संकट में आ गया। वर्ष 2014 में उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान मिले मार्गदर्शन के बाद उन्होंने सांकला बाजार में सीमेंट और सरिया का कारोबार शुरू किया। आज वे सीमेंट-सरिया के व्यवसाय के साथ वेल्डिंग वर्क्स और होटल का भी संचालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, मेहनत और सही मार्गदर्शन से आगे बढ़ने का रास्ता निकाला जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें