फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ : कराटे व ताइक्वांडो में अगस्त्यमुनि का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिवसीय खेलों में तीनों ब्लॉक के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के अंतिम दिन अंडर-14 40 से 42 भारवर्ग बॉक्सिंग बालक व बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में ओम आर्य और भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो अंडर-14 में 37 से 41 किलोभार में विपिन और शालिनी ने बाजी मारी।
खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित सात दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग फुटबाल स्पर्धा में ऊखीमठ ने अगस्त्यमुनि की टीम को हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अगस्त्यमुनि की टीम प्रथम व आदर्श पब्लिक स्कूल गंगानगर की टीम द्वितीय रही। अंडर-14 बालक वर्ग कराटे 35 किलो भार वर्ग में अगस्त्यमुनि के वैभव व 50 किलोभार बालिका वर्ग में भूमिका ने जीत दर्ज की। इसी भारवर्ग के बालक वर्ग का खिताब आयुष नेगी ने अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कबड्डी एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण ने कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्व प्रतिभाग करने का होता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य हरेन्द्र बिष्ट, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शरत सिंह भंडारी, गंगाराम सकलानी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल, राधिका, दीपक रावत, मनवर नेगी, चंद्रमोहन उखियाल, विजय रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें