फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसपी ने परखी जवानों की फिटनेस

Fri, 24 Jul 2026 04:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने परेड की सलामी लेकर जवानों की फिटनेस और अनुशासन का जायजा लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने टोलीवार ड्रिल और शस्त्राभ्यास किया। परेड समाप्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर, शस्त्रागार, राजकीय स्टोर और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को अभिलेख समय पर अपडेट रखने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें