फोटो
रुद्रप्रयाग। बारिश के कारण रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर स्थित भूधंसाव क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए हिस्से की मरम्मत कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अनुसार ठेकेदार ने अपने खर्च पर क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से को ठेकेदार ने दुरुस्त कर दिया है। अब मार्ग सुरक्षित है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। संवाद