फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बेटे ने 70 वर्षीय मां की बेरहमी से पीटा, दोनों हाथ फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजखोली ब्लॉक के खलियाण-बांगर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 70 वर्षीय मां की जमकर पिटाई कर दी। महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। महिला के दोनों हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोंटे आई हैं। हाथों की हड्डी भी फ्रैक्चर बताई जा रही है।
I
I
I
Iजानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम रूपी देवी अपने बड़े बेटे मकान लाल को किसी बात के लिए समझा रही थीं। इस पर उसने मां रूपी देवी पर हाथ छोड़ दिया और लाठी से उन्हें बुरी तहर पीटा। रूपी देवी के पैर और हाथों समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि महिला का आधार कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी उसी के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iमहिला के छोटे बेटे प्रकाश ने सीएचसी जखोली में प्राथमिक उपचार के बाद रूप देवी को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया है। प्रकाश ने बताया कि घटना के बारे में राजस्व उप निरीक्षक को जानकारी दे दी गई है। इधर, जिला चिकित्सालय के सीएमएस मनोज बड़ोनी ने बताया कि महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के दोनों हाथ फ्रैक्चर हैं। अभी कच्चा प्लाटर लगाया गया है। थोड़ा सुधार होने पर ऑपरेशन किया जाएगा। बता दें कि बीते वर्ष नवंबर में केदारघाटी के बेडूला गांव में दो युवकों ने अपने पिता और दिसंबर माह में जवाड़ी गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी थी।I

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें