फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ में रातभर हुई बर्फबारी, तापमान माइनस 12 डिग्री पहुंचा

Thu, 16 Jan 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बुधवार देर रात केदारनाथ में शुरू हुई बृहस्पतिवार तक होती रही। धाम में लगभग 8 इंच तक ताजी बर्फ गिरी। वहीं धाम में अभी डेढ़ फीट तक बर्फ जमा है। बर्फ के कारण कई दिनों से पुनर्निर्माण से जुड़े बाहरी कार्य बंद पड़े हैं। उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ, पर्यटक स्थल चोपता, कालीशिला सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन

धाम में मौजूद कैप्टन सोवन सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने बताया कि निर्माणाधीन भवनों के अंदर के काम हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को धाम में अधिकतम तापमान माइनस 8 और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री रहा। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में बृहस्पतिवार तड़के से सुबह 10.30 बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद मौसम में सुधार हुआ और दोपहर बाद धूप खिल गई। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए लाभदायक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें