फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जोरों पर

Wed, 19 Mar 2025 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। रामबाड़ा से लिनचोली के बीच 70 मजदूर बेलचा-फावड़े से बर्फ को काटकर चार फीट चौड़ा रास्ता बना रहे हैं। अप्रैल दूसरे सप्ताह तक केदारनाथ पैदल रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर बीते 14 मार्च से पैदल मार्ग पर लोनिवि की ओर से बर्फ हटाई जा रही है। पहले चरण में रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ हटाई जा रही है। बीते छह दिनों में लोनिवि के मजदूर दो किमी से अधिक क्षेत्र में बर्फ हटाकर रास्ता बना चुके हैं। छोटी लिनचोली से केदारनाथ के बीच बर्फ ज्यादा है, जिससे यहां दिक्कतें आ रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि चटक धूप में ऊपरी तरफ से बर्फ खिसकने का खतरा सबसे अधिक है। ऐसे में कार्य कर रहे मजदूरों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल दूसरे सप्ताह तक केदारनाथ तक पैदल मार्ग खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें