सुबह से ही आसमान में छाए घने बादल दोपहर बाद बरसने लगे।
करीब सवा घंटे की रिमझिम बारिश के बाद धाम में डेढ़ बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। पिछले एक सप्ताह से धाम में मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मंगलवार को धाम में अधिकतम तापमान 8.6 और न्यूनतम माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इधर जनपद मुख्यालय सहित अन्य इलाकों में भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।
दोपहर बाद मौसम में कुछ सुधार हुआ और हल्की धूप खिल। इस दौरान शीत हवाओं का प्रकोप बना रहा।