फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के नल से निकला सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में जलापूर्ति कर रही जलसंस्थान की पेयजल लाइन के पाइप से एक घर के नल से सांप निकलने से हड़कंप मच गया। नगर में पिछले कई दिनों से मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सच्चिदानंदनगर में जीआईसी मार्ग पर एक घर के बाथरूम के नल से छोटा सा सांप निकलकर टप में जा गिरा। इस दौरान घर के लोग चिल्लाने लगे, जिस पर पास-पड़ोसी मौके पर पहुंचे। स्थानीय सुनीत चौधरी, अरुण प्रकाश बाजपेयी, सुरेंद्र सिंह कप्रवाण, एमएस बिष्ट, दीपांशु भट्ट, अशोक चौधरी, एसएन सेमवाल, एचएस नेगी आदि ने बताया कि पिछले लंबे समय से आवासीय घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जलसंस्थान को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। बीते वर्ष अपर बाजार के एक घर के नल से भी मरा सांप निकला था। इधर, जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भी नगर में हो रही दूषित पानी की सप्लाई पर जलसंस्थान के अधिकारियों को फिल्ट्रेशन व्यवस्था को बेहतर करने के आदेश दिए हैं। वहीं, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया स्रोत पर लगाए गए फिल्टर की क्षमता 10 लीटर पानी साफ करने की है। जबकि नगर में प्रतिदिन 30 लाख की सप्लाई हो रही है। 40 लाख लीटर क्षमता के फिल्टर का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें