फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो धर्म गुरु समेत छह लोगों को किया आइसोलेट

विज्ञापन
रामपुर बॉर्डर पर लोगों की स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। बुखार की शिकायत पर एहतियातन दो धर्म गुरु को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों धर्म गुरु बुधवार को जिला प्रशासन की बैठक में शामिल हुए थे। इसके साथ ही रामपुर बॉर्डर पर पकड़े गए चार अन्य लोगों को भी स्वास्थ्य जांच के बाद आइसोलेट किया गया है। रुद्रपुर के आइसोलेशन वार्ड में कुल 42 लोग भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने रामपुर बॉर्डर पर सैकड़ों लोगों की स्क्रीनिंग की। बॉर्डर पर प्रशासन की अनुमति से यूपी से ट्रैक्टर-ट्रालियों में अपना गेहूं रुद्रपुर ला रहे किसानों की आवाजाही जारी रही। जबकि चोरी-छुपे बॉर्डर पार करने का प्रयास कर रहे चार लोगों को पुलिस पकड़कर जिला अस्पताल ले आई। जहां स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही दो धर्म गुरु को भी बुखार की शिकायत पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें एक सितारगंज व दूसरे गदरपुर के बताये जा रहे हैं। सभी सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेज दिए गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. गौरव अग्रवाल ने कहा कि बृहस्पतिवार को रुद्रपुर से 26 लोगों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें