फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर मंडी में 12 रूपये किलो बिक रही प्याज

विज्ञापन
रुद्रपुर मंडी में सब्जी बेचता दुकानदार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर। लॉकडाउन से पहले 60 से 100 रुपये प्रति किलो बिकने वाले प्याज का अब थोक मूल्य 12 रुपये और खुले बाजार में 15 से 20 रुपये प्रति किलो है। प्याज के दामों में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। इसकी एक वजह पूर्व में हुई प्याज की कालाबाजारी भी बताई जा रही है। रुद्रपुर मंडी समिति में वर्तमान में नासिक से प्याज की आवक हो रही है। प्रतिदिन करीब 250 से 300 क्विंटल प्याज रुद्रपुर पहुंच रहा है, लेकिन लॉकडाउन के चलते प्याज की कम खरीद होने व कुछ दुकानदारों के पूर्व प्याज की कालाबाजारी करने से बाजार में प्याज मांग से अधिक होने की संभावना है। प्याज की मांग से अधिक उपलब्धता होने से दाम कम हो रहे हैं। यही वजह है कि करीब एक माह पूर्व रुद्रपुर सब्जी मंडी 100 रुपये प्रति किलो तक बिकने वाले प्याज के दाम अस्सी प्रतिशत से भी अधिक घट गए हैं। मंडी सचिव कैलाश शर्मा कहते हैं कि सब्जी के थोक कारोबारी महाराष्ट्र के नासिक शहर से प्रतिदिन करीब ढाई से तीन सौ क्विंटल प्याज मंगा रहे हैं, जिसे रुद्रपुर में प्रतिदिन 600 से अधिक सब्जी विक्रेता खरीद रहे हैं। नासिक से पहुंच रहा प्याज का थोक भाव करीब 12 रुपये किलो पड़ रहा है, जिसे खुले बाजार में सब्जी विक्रेता 15 से 20 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। मांग के अनुरूप प्याज अधिक होने से प्याज के दाम में भारी गिरावट आने के सम्भावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें