फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की छह सदस्यीय कमेटी पार्कों को करेगी अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
रुद्रपुर में खस्ताहाल पड़ा इंदिरा चौक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
शहर के पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने गंभीरता से प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम ने उपनगर आयुक्त रिंकू नेगी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी का गठन कर लिया है। कमेटी की होने वाले बैठक में पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करने पर रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम पुराने 56 पार्कों में से अधिकांश पार्क अतिक्रमण से जूझ रहे हैं। अमर उजाला ने शहर की इस समस्या को प्रमुखता उठाते हुए पार्कों पर अतिक्रमण की खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद नगर निगम ने भी अपने पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रणनीति तेज कर दी है। उपनगर आयुक्त की रिंकू नेगी की अध्यक्षता से छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें पांच पार्षद भी शामिल हैं।
इस कमेटी ने शहरी क्षेत्र के परिसीमन के बाद बढ़े 20 वार्डों में भी 20 नए पार्क भी चिह्नित कर लिए हैं। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कुछ अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम के पार्कों पर कब्जे कर पक्के निर्माण तक कर लिए हैं। यह कमेटी नए और पुराने सभी पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करेगी। उधर, कमेटी की अध्यक्ष रिंकू नेगी ने कहा कि सबसे पहले अंबेडकर पार्क में अतिक्रमण कर चलाए जा रहे अवैध ढाबे और अन्य दुकानों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सभी पार्कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बनाई गई छह सदस्यीय कमेटी की शीघ्र ही बैठक आयोजित होगी। जिसमें पार्कों के अतिक्रमण के खिलाफ कड़े निर्णय लिए जाएंगे। - रामपाल सिंह, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें