फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर से मुनकटिया तक बनेगी ढाई किमी सड़क

Sun, 07 Feb 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अब बरसात में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक किसी भी स्थिति में यातायात बाधित नहीं होगा। सीतापुर से मुनकटिया तक मुख्य हाईवे के ऊपरी तरफ से ढाई किमी अतिरिक्त वैकल्पिक मार्ग का निर्माण होने से गौरीकुंड तक वाहनों का संचालन होता रहेगा। इस मार्ग के तहत मंदाकिनी नदी पर एक फ्लाई ओवर पुल का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

आने वाले समय में बाबा केदार की यात्रा और भी सुलभ हो जाएगी। एक तरफ जहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे चकाचक होगा, वहीं सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पांच किमी हाईवे और भी बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा गौरीकुंड पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सीतापुर से मुनकटिया तक ढाई किमी मार्ग निर्माण का निर्णय लिया गया है। शासन स्तर पर इस मार्ग के निर्माण की प्रारंभिक कवायद शुरू हो गई है। मार्ग के बनने से यात्रा व अन्य समय जिला मुख्यालय व केदारघाटी के अन्य क्षेत्रों की गौरीकुंड तक निरंतर सड़क कनेक्टिविटी बनी रहेगी। इस मार्ग पर सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर पिलरों के सहारे 8 सौ मीटर लंबा फ्लाई ओवर भी बनेगा। इस पुल के निर्माण के लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

पैदल मार्ग होगा और बेहतर
सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल मार्ग को और बेहतर किया जाएगा। मार्ग पर भू-धंसाव जोन का स्थायी ट्रीटमेंट कर रास्ता चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा पूरे पांच किमी पैदल मार्ग पर रैलिंग लगाई जाएगी। गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग में पड़ने वाले डेंजर जोन का यात्रा शुरू होने से पहले स्थायी समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



कोट-
सीतापुर से मुनकटिया तक हाईवे के ऊपर से अलग ढाई किमी मार्ग का निर्माण किया जाएगा। सोनप्रयाग से आगे राजमार्ग के बाधित होने की स्थिति में इस मार्ग से गौरीकुंड पहुंचा जा सकेगा। सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग को भी और बेहतर किया जाएगा। - डा. राघव लंगर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें