फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी शैक्षिक संस्थाओं के संचालकों से करेगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य के बाहरी शैक्षिक संस्थाओं के संचालकों से एसआईटी पूछताछ करेगी। इन शैक्षिक संस्थानों में यूएस नगर के तीन हजार से अधिक छात्रों को फर्जी दाखिला दिखाकर छात्रवृत्ति दी गई है। अब तक शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमे ही दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

हरियाणा, सहारनपुर, पंजाब समेत कई बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थान में छात्रों को फर्जी कागज बनाकर छात्रवृत्ति बांटी गई। शैक्षिक संस्थानों ने जसपुर, सितारगंज, किच्छा, कुंडा, काशीपुर के दलालों के जरिए एससी, एसटी और ओबीसी के छात्रों को फ्री कोर्स कराने के नाम पर दस्तावेज एकत्र कर लिए थे। बाद में उन्हें प्रवेश पूरे होने की बात कहकर गुमराह किया गया, जबकि उन्हीं कागजों के आधार पर शैक्षिक संस्थानों से छात्रवृत्ति लुटा दी गई। बात यूएस नगर की करें तो यहां एसआईटी 15 शैक्षिक संस्थानों और 12 से अधिक बिचौलियों पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। सूत्रों के अनुसार बाहरी राज्यों के शैक्षिक संस्थानों में हुए घोटाले की असल वजह जानने के लिए टीम जल्द रवाना होगी। इनके संचालकों से पूछताछ करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें