गुप्तकाशी। स्व. गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी विद्यापीठ से अंग्रेजी विषय की प्राध्यापिका के स्थानांतरण की मांग को लेकर छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी को पत्र भेजकर प्राध्यापिका का स्थानांतरण करने और मामले की जांच की मांग की।
छात्र संघ महासचिव आयुष, उपाध्यक्ष वंदना, कोषाध्यक्ष रवीना, सह शुभांकी ने आरोप लगाया कि प्राध्यापिका का व्यवहार छात्रों के प्रति उचित नहीं है। छात्रों ने अध्यापन कार्य, छात्रवृत्ति, एनएसएस, रोवर-रेंजर और नैक से जुड़े दायित्वों को लेकर भी कई आरोप लगाए। छात्रों ने कहा कि मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। वहीं संबंधित प्राध्यापिका ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बरगलाया गया है। प्रभारी प्राचार्य मनोज गैड़ी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का समाधान किया जाएगा। संवाद