फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी से संबंधित बैठक में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में जवाब देने को कहा है। डीएम ने 9 से 12वीं तक की बालिकाओं के खून की जांच के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को बीते पांच वर्षों में जिले में हुई डिलीवरी का डेटा तैयार करने के आदेश दिए। कहा कि जिले के नक्शे में ग्रामवार पैदा हुए लड़का-लड़की के जन्म को अलग-अलग रंग से अंकित किया जाए और जिस गांव में बालकों का जन्म अधिक हुआ है, उन्हें संवेदनशील माना जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को एक सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों की सूची ग्रामवार स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने, शिक्षा विभाग को कक्षा 9 से 12वीं तक की बालिकाओं के खून की जांच के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रेफर बच्चों की सूची व उनकी स्थिति जानने के लिए संबंधित विभाग को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मनविंदर कौर, सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, एसीएमओ डा. जीएस नेगी, डा. आशुतोष, अधिवक्ता एपी वाजेपयी, डीपीए हिमांशु नौडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें